Blog arun jaitley biography in hindi
अरुण जेटली की जीवनी और राजनीतिक यात्रा - Hindi Ki Baat...
अरुण जेटली
अरुण जेटली (28 दिसम्बर 1952 – 24 अगस्त 2019) भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे।[1] वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व वित्त मन्त्री थे।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]अरुण जेटली का जन्म दिल्ली में महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ।[2] उनके पिता एक वकील हैं,[3] उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की।[4] उन्होंने अपनी 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की। उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की।[5] छात्र के रूप में अपने कैरियर के दौरान, उन्होंने अकादमिक और पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियों दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के विभिन्न सम्मानों को प्राप्त किया हैं। वो 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे।[6]
अरुण जेटली ने 24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह किया। उनके दो बच्चे, पुत्र रोहन[7] और पुत्री सोनाली हैं।[2